संचालक (Principal)
हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उसके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करके जीवन में सफल हो सकें। जीवन में सफलता के साथ-साथ परिवार, समाज एवं देश के नव-निर्माण में अहम भूमिका का निर्धारण कर सके। आने वाले भविष्य में यदि हम एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण कर पाये जो अपने ज्ञान, बुद्धि, तर्क, कौशल, विचारशीलता इत्यादि गुणों के आधार पर एक नया परिवर्तन ला सकें जो संपूर्ण मानवता को अधिक सक्षम, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर बना सके तभी हमारा शैक्षिक संकल्प पूर्ण होगा। निश्चय ही यह संकल्प सिर्फ हमारे अकेले के प्रयास से सम्भव नहीं अतः आप सभी माता-पिता व अभिभावकों से यह अनुरोध है कि इस महान संकल्प में हमारे साथ जुड़ कर न सिर्फ अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को बल्कि अपने समाज एवं देश को आधुनिक बनाने के प्रयास हेतू जुड़े। जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे नई-नई तकनीकें विकसित हो रही हैं जिसके कारण हमारे रोज़मर्रा के काम अधिक सरलता और सुगमता से हो जाते हैं। ऐसा ही परिवर्तन पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में देखा जा सकता है। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट, स्मार्ट-फोन, इंटरेक्टिव बोर्ड, ऑनलाइन होम वर्क, मैसेज एलर्ट, GPS यह सभी तकनीकें पढ़ाई को और मजेदार व रोचक बना देती हैं। जिससे बच्चे सिर्फ पढ़ते ही नहीं बल्कि तेजी से सीखते हैं उनके सोचने और विचार करने की क्षमता तेजी से बढ़ती है।